परमाणु संलयन सफ़लता की घोषणा

13 दिसंबर, 2022 को अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक ऐतिहासिक परमाणु संलयन सफलता की घोषणा की, जो असीमित स्वच्छ ऊर्जा के स्रोत और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को समाप्त करने की दिशा में एक ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह सफलता असीमित स्वच्छ ऊर्जा ला सकती है और इससे जलवायु परिवर्तन के िखलाफ लड़ाई में सहायता मिल सकती है।
  • पहली बार अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी में नेशनल इग्निशन फैसिलिटी में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने परमाणु संलयन अभिक्रिया को अंजाम दिया है, जिसके चलते सूर्य की तरह ही बिल्कुल शुद्ध ऊर्जा (कॉर्बन फ्री एनर्जी) का उत्पादन किया गया है।

GK फ़ैक्ट

  • परमाणु संलयनः परमाणु संलयन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा भारी मात्रा में ऊर्जा निकालते हुए दो हल्के परमाणु नाभिक मिलकर एक भारी परमाणु बनाते हैं। यह वह प्रक्रिया है, जो सूर्य और अन्य तारों को शक्ति प्रदान करती है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी