आईएनएस मोरमुगाओ

18 दिसम्बर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर पी-15बी वर्ग के दूसरे युद्धपोत भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) मोरमुगाओ (डी67) को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में कमीशन किया गया।

  • उद्देश्यः भारत को स्वदेशी जहाज निर्माण केन्द्र बनाना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय नौसेना के संस्थानिक संगठन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के विध्वंसक में से दूसरे का औपचारिक रूप से समावेशन किया गया।
  • 7,400 टन के डिस्प्लेसमेंट के साथ लंबाई में 163 मीटर और चौड़ाई में 17 मीटर का आईएनएस मोरमुगाओ परिष्कृत अत्याधुनिक हथियारों और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल तथा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसे सेंसर से सुसज्जित है।
  • पी15बीः पी15बी विध्वंसक बेहतर उत्तरजीविता, समुद्री रख-रखाव और गतिशीलता के लिए नई डिजाइन अवधारणाओं को शामिल करता है। इसमें बेहतर स्टील्थ भी अर्जित किया गया है, जिससे जहाजों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

GK फ़ैक्ट

  • इस जहाज को 17 सितम्बर, 2016 को लॉन्च और 19 दिसम्बर, 2021 को गोवा मुक्ति के 60 साल पूरे होने पर समुद्री परीक्षण शुरू किया गया था।
  • 18 दिसम्बर को इसकी कमीशनिंग महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1961 में इसी तिथि को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया गया था।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी