पहला वैश्विक जल सर्वेक्षण उपग्रह

हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics and Space Administration-NASA) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय उपग्रह, सरफेस वाटर एंड ओशन टोपोग्राफी (SWOT) को लॉन्च किया गया है।

मुख्य बिन्दु-

  • इसे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा दक्षिणी कैलिफोर्निया से लांच लिया गया है।
  • यह उपग्रह अंतरिक्ष से पृथ्वी की शुद्ध जल प्रणालियों का पहला वैश्विक सर्वेक्षण करेगा।
  • SWOT एक उन्नत रडार उपग्रह है, जिसका उद्देश्य महासागरों और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव संबंधी जानकारियों को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करना है।
  • रॉकेट के पेलोड SWOT में विश्व के 90» से अधिक महासागरों, झीलों, जलाशयों और नदियों के उच्च-गुणवत्ता माप एकत्र करने के लिये उन्नत माइक्रोवेव रडार तकनीक शामिल है।
  • यह उपग्रह पृथ्वी की सतह के 90 प्रतिशत से अधिक ताजे जल निकायों और समुद्र में पानी को मापेगा। यह जानकारी अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी कि समुद्र जलवायु परिवर्तन को कैसे प्रभावित करता है।
  • प्रमुख उद्देश्यः इसका उद्वेश्य यह पता लगाना है, कि किस प्रकार महासागर वायुमंडलीय गर्मी और कार्बन डाइऑक्साइड को एक ऐसी प्रक्रिया में अवशोषित करते हैं, जो स्वाभाविक रूप से वैश्विक तापमान को नियंत्रित करती है और जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करती है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी