UAE का पहला चन्‍द्रयान ‘राशिद’ का सफ़लतापूर्वक प्रक्षेपित

11 दिसंबर, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने पहले चन्द्रयान ‘राशिद’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरब निर्मित चंद्र अंतरिक्ष यान को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से फ्रलोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया।
  • रशीद रोवर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई के मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र (एमबीआरएससी) द्वारा बनाया गया था और जापानी चंद्र अन्वेषण कंपनी आईस्पेस द्वारा इंजीनियर हकूतो-आर लैंडर द्वारा लैंडिंग किया जा रहा है।
  • यदि इसकी लैंडिंग सफल होती है, तो HAKUTO-R चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग करने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान भी बन जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी