भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए फि़र से निर्वाचित

भारत को 14 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (2022-24) में भारी बहुमत के साथ रिकॉर्ड छठवें कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने वाला है।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गुप्त मतदान द्वारा अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, गाम्बिया, होंडुरस, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चुनाव किया गया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, जिसने डोनाल्ड ट्रम्प के शासन के तहत 2018 में परिषद छोड़ दी थी, को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए फिर से चुना गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर एक अंतर-सरकारी निकाय है, जिसमें 47 सदस्य देश शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिकांश सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष और गुप्त मतदान के माध्यम से चुने जाते हैं। परिषद के सदस्य तीन साल की अवधि के लिए सेवा करते हैं और लगातार दो कार्यकालों के बाद तत्काल पुनः चुनाव के लिए पात्र नहीं होते हैं।
  • सदस्यता समान भौगोलिक वितरण पर आधारित है- अफ्रीकी राज्यों के समूह (13), एशिया-प्रशांत राज्यों के समूह (13), पूर्वी यूरोपीय देशों के समूह (6), लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के समूह (8) और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों का समूह (7)।

जीके फ़ैक्ट

  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का गठन 15 मार्च, 2006 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध