संक्षिप्त सामयिकी

  • लोगों को साइबर अपराधियों से उनके कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क और निजी जानकारी की सुरक्षा करने में मदद करने हेतु प्रमुख साइबर खतरों से अवगत कराने के लिए ‘इंटरपोल’ ने 4 से 22 अक्टूबर, 2021 तक ‘ऑनलाइन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान’ चलाया।
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ (TRUTH Social) नामक एक नया सोशल मीडिया नेटवर्क प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की की घोषणा की है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन को वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण के लिए डब्ल्यूएचओ के राजदूत (Ambassador) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इंजीनियर सेवाओं के लिए एक वेब-आधारित परियोजना निगरानी पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को ‘भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान’ (BISAG-G) द्वारा विकसित किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने बंगाल की खाड़ी में एक दूरस्थ द्वीप भासन चार द्वीप (Bhasan Char island) पर शिविरों में ले जाए गए हजारों रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में मदद करने के लिए 9 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • राजनीतिक रूप से अशांत दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में 6 अक्टूबर को पर्यावरण कार्यकर्ता मिर्था वास्केज (Mirtha Vasquez) ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) हैं।
  • रूस ने 4 अक्टूबर को आर्कटिक में बैरेंट्स सागर में एक पनडुब्बी से ध्वनि की गति से नौ गुना अधिक उड़ान भरने में सक्षम और 1,000 किलोमीटर रेंज वाली एक सिरकॉन (जिरकोन) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
  • इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने लगभग एक साल तक युद्धग्रस्त देश का शासन करने के बाद 4 अक्टूबर को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की। वे ‘प्रौस्पैरिटी पार्टी’ (Prosperity Party) से हैं। अबी को पड़ोसी देश इरीट्रिया के साथ संबंध बहाल करने के लिए 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने 12 अक्टूबर को वियतनाम सरकार द्वारा आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ डिजिटल वर्ल्ड 2021 के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सत्र’ में हिस्सा लिया। सत्र का विषय "लागत में कटौतीः क्या किफायती पहुंच डिजिटल बदलावों की गति बढ़ा सकती है?" था।
  • अमेरिकी नौसेना ऑपरेशंस प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे (Adm Michael Gilday) 11-15 अक्टूबर तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए थे।
  • उत्तर कोरिया द्वारा नई हाइपरसोनिक मिसाइल 'ह्वासोंग-8’ (Hwasong-8) का परीक्षण किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध