दुनिया का सबसे उत्तरी द्वीप

अगस्त 2021 में डेनमार्क के आर्कटिक शोधकर्ताओं के एक दल का कहना है कि उन्होंने ग्रीनलैंड के तट पर स्थित दुनिया के सबसे उत्तरी द्वीप की खोज की है।

महत्वपूर्ण तथ्यः कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शुरू में सोचा था कि वे जुलाई में किए गए एक अभियान के दौरान नमूने एकत्र करने के लिए 1978 में डेनिश सर्वेक्षण टीम द्वारा खोजे गए द्वीप ओडाक पहुंचे थे।

  • वे इसके बजाय उत्तर में एक अनदेखे द्वीप पर पहुँच गए। ओडाक उत्तरी ध्रुव के लगभग 700 किलोमीटर (435 मील) दक्षिण में है, जबकि नया द्वीप ओडाक के 780 मीटर (2,560 फीट) उत्तर में है।
  • यह लगभग 30×60 मीटर आकर का है और समुद्र तल से लगभग तीन से चार मीटर ऊपर है।
  • यह द्वीप समुद्री सतह पर पाए जाने वाले कीचड़, मिट्टी और चट्टानों से बना है और यहाँ कोई वनस्पति नहीं है। यह एक द्वीप के मानदंडों को पूरा करता है।
  • शोध दल ने इस खोज को जलवायु परिवर्तन का परिणाम नहीं माना है और द्वीप का नाम ‘क्यूकर्टाक अवन्नारलेक’ (Qeqertaq Avannarleq) रखने का प्रस्ताव दिया है, जिसका अर्थ ग्रीनलैंडिक भाषा में ‘सबसे उत्तरी द्वीप’ है।

जीके फ़ैक्ट

  • ग्रीनलैंड एक विशाल स्वायत्त आर्कटिक क्षेत्र है, जो डेनमार्क के अंतर्गत आता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध