ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी

17 से 25 अगस्त 2022 तक यू.ए.ई. की राजधानी अबू धाबी में आयोजित 28वें मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने 9वें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को पराजित कर शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है।

  • ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने 7.5 अंकों के साथ 28वां अबू धाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट जीता। 28वें मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में 31 देशों के 148 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • जावोखिर सिंदारोव अंतिम दौर में अमीन तबताबाई पर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।जबकि जॉर्डन वैन फॉरेस्ट तीसरे स्थान पर रहे।
  • ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का जन्म 3 सितंबर 2003 को हुआ था।
  • अर्जुन 14 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले 32वें सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी भारत के 54वें ग्रैंडमास्टर भी रह चुके हैं।
  • 2015 में, अर्जुन एरिगैसी ने कोरिया में एशियाई युवा चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
  • अर्जुन एरिगैसी ‘गोल्डमनी एशियन रैपिड ऑफ चैंपियंस चेस टूर 2021’ के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।
  • अर्जुन ने जनवरी 2022 में ‘टाटा स्टील शतरंज 2022’ चैलेंजर्स का खिताब भी जीता था।

खेल परिदृश्य