बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022

29 जुलाई से 8 अगस्त के मध्य इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन किया गया था। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में इस समारोह का समापन हुआ।

  • बर्मिंघम में खेले गये राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 61 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा।
  • 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गये पिछले संस्करण में, भारतीय एथलीटों ने कुल 66 पदक, 26 स्वर्ण और 20 रजत और 20 कांस्य जीते थेद्य मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद भारत तीसरे स्थान पर था। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेलों का शुभंकर ‘पेरी’ (Perry) था।
  • बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के लिये को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया था।
  • भारत ने सर्वाधिक 12 पदक कुश्ती में जीते उसके पश्चात् भारोत्तोलन में 10 पदक, एथेलेटिक्स में 8 पदक, मुक्केबाजी में 7 पदक, बैटमिन्डन में 6 पदक प्राप्त किये। बैडमिंटन में ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधू ने कनाडा की मिशेल ली को पराजित कर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण जीता।
  • 2022 राष्ट्रमंडल खेल मे इस आयोजन की स्थापना के बाद से शूटिंग के बिना खेला गया यह दूसरा राष्ट्रमंडल खेल था, पहली बार वर्ष 1970 में शूटिंग खेल के बिना खेला गया था।
  • अगला राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेला जायेगा।

खेल परिदृश्य