वन लाइनर समसामयिकी

  • बेंगलुरु 5 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली FIBA U-18 महिला एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
  • 24 जुलाई, 2022 को एशियाई क्रिकेट परिषद ने एक बयान में कहा कि 2022 एशिया कप संयुक्त श्रीलंका के स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जाएगा।
  • हाल ही में 4 बार के फॉर्मूला वन चैंपियन सेबेस्टियन वेट्टेल ने अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
  • हाल ही में रेड बुल के फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) ने हंगेरियन ग्रां प्री 2022 जीत लिया है।
  • 28 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में यूरोपीय चैम्पियनशिप (European Championship) के फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराकर अपना पहला महिला फुटबॉल खिताब जीत लिया है।
  • 7 अगस्त, 2022 को भारतीय शतरंज के दिग्गज खिलाडी विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ या विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) की विश्व शासी निकाय का उपाध्यक्ष चुना गया है। जबकि मौजूदा अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच (Arkady Dvorkovich) को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।
  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation) के अनुसार 2026 का शतरंज ओलंपियाड उज्बेकिस्तान में खेला जाएगा।
  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की टेनिस की दिग्गज खिलाडी सेरेना विलियम्स ने संन्यास की घोषणा की है।
  • अगस्त 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंकाई स्पिन खिलाडी प्रभात जयसूर्या और इंग्लैंड की बल्लेबाजी ऑलराउंडर एम्मा लैम्ब को जुलाई 2022 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के विजेताओं के रूप में घोषित किया गया है।
  • 10 अगस्त, 2022 को चैंपियंस लीग विजेता रियल मैड्रिड ने आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट (Eintracht Frankfurt) को 2-0 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार ‘यूईएफए सुपर कप’ जीत लिया है।
  • 9 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय कप्तान सुनील छेत्री को 7वीं बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) के पुरुष ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ चुना गया है, जबकि मनीषा कल्याण को 2021-22 सीजन के लिए महिला वर्ग में चुना गया।
  • महिला इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण मार्च 2023 से शुरू होगा।
  • मलेशिया का प्रमुख पुरुष हॉकी टूर्नामेंट, सुल्तान अजलान शाह कप 2022, 16 से 25 नवंबर तक मलेशिया के इपोह में आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओश्ब्रायन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
  • हाल ही में भारत के 17 वर्षीय रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप (FTX Crypto Cup) में पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया और मियामी में टूर्नामेंट में उपविजेता रहे।
  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में मैरीलैंड की एक महिला पॉवरलिफ्रटर तमारा वालकॉट ने कुल 737.5 किलोग्राम वजन उठाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • हाल ही में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • 26 जुलाई, 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार महिला वर्ग में भारत 2025 के एकदिवशीय विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  • 24 जुलाई, 2022 को नाइजीरिया की टोबी अमुसन ने ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • 31 जुलाई, 2022 को एनबीए के महान खिलाडी बिल रसेल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

खेल परिदृश्य