विश्व चैंपियनशिप में पुरुष युगल प्रतियोगिता में पदक

26 अगस्त, 2022 को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष युगल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनीं।

  • यह किसी भी युगल स्पर्धा में भारत का दूसरा विश्व चैम्पियनशिप पदक है
  • पहला पदक ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 महिला युगल में जीता था।
  • सात्विकसाईराज और चिराग ने 24-22, 15-21, 21-14 के साथ गत चैंपियन ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी के खिलाफ जीत हासिल की।
  • उल्लेखनीय है कि ठॅथ् विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 22-28 अगस्त, 2022 के दौरान जापान के टोक्यो में आयोजित हुई।
  • इसी के साथ सात्विक और चिराग ने टूर्नामेंट में कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
  • दोनों की जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता।

खेल परिदृश्य