निवेशकों और व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 22 सितंबर, 2021 को निवेशकों और व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली शुरू की।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह एकल खिड़की पोर्टल निवेशकों के लिए अनुमोदनों और मंजूरी हेतु एक ही स्थान पर समस्त सुविधायें (one-stop-shop) उपलब्ध कराएगी।

  • यह पोर्टल आज की स्थिति में 18 केंद्रीय विभागों और 9 राज्यों में अनुमोदनों की मेजबानी करता है तथा अन्य 14 केन्द्रीय विभागों और 5 राज्यों को दिसंबर 2021 तक इस पोर्टल में जोड़ लिया जाएगा।
  • इससे इको-सिस्टम में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जवाबदेही आएगी और सभी सूचनाएं एक ही डैशबोर्ड पर उपलब्ध होंगी।
  • आवेदन करने, ट्रैक करने और प्रश्नों का जवाब देने के लिए एक आवेदक डैशबोर्ड भी उपलब्ध होगा।
  • सेवाओं में ‘नो योर अप्रूवल’ (Know Your Approval: KYA), सामान्य पंजीकरण और राज्य पंजीकरण फॉर्म, दस्तावेज संग्रह और ई-संचार शामिल हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • एकल खिड़की पोर्टल ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के साथ ‘उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग’ (DPIIT) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

आर्थिक परिदृश्य