भारत की जलवायु

1

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सर्दियों के मौसम के दौरान दक्षिण भारत पछुआ पवनों के प्रभाव में रहता है।
  2. भारत में गर्मी के मौसम के दौरान हवाएं उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहती हैं।

सही कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई नहीं

2

निम्न में से कौन सा घाट तमिलनाडु में नमी युक्त दक्षिण-पश्चिम मानसून हवाओं को बहने की अनुमति प्रदान करता है?

A
भोरघाट दर्रा
B
पालघाट दर्रा
C
अंबा घाट दर्रा
D
कुम्भरली घाट दर्रा

3

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के क्योटो प्रोटोकॉल (unfcc) के तहत स्थापित अनुकूलन कोष के निम्न में से कौन राष्ट्रीय क्रियान्वयन इकाई है-

A
NABARD
B
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण
C
नीति आयोग
D
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी

4

मानसून शब्द, जो कि अरबी शब्द मौसिम से लिया गया है, पारंपरिक रूप से हवाओं के मौसमी उत्क्रमण के रूप में माना जाता है। मानसून के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. भारत में गर्मियों के मौसम में सामान्य मानसून की दिशा दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर होती है।
  2. भारत में सर्दियों के दौरान बारिश में गिरावट का कारण मानसून नहीं है।
  3. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के कारण वर्षा के अलग-अलग उदाहरण मिलते हैं। भारत में जब मानसून पूर्व से पश्चिम की ओर जाता है तब आमतौर पर उत्तरी मैदानों में बारिश बढ़ जाती है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
1, 2 और 3
B
कोई नहीं
C
केवल 1 और 3
D
केवल 1

5

भारत में मानसून तंत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पश्चिमी जेट स्ट्रीम भारत में मानसून के फैलाव का कारण है।
  2. अरब सागर से उठने वाला मानसून उत्तरी भारत के मैदानी भागों में वर्षा का कारण है क्योंकि ये इन मैदानों के नजदीक हैं।
  3. पश्चिमी तट पर मानसूनी वर्षा की तीव्रता पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ती है।
  4. पश्चिमी घाट में परंपरागत वर्षा होती है।

सही कथन चुनें:

A
1 और 4
B
2, 3 और 4
C
3 और 4
D
उपरोक्त सभी

6

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः

  1. आम्र वर्षा (i) उत्तर प्रदेश (a) पूर्व मानसून फुहार
  2. नार बेस्टर्स (ii) केरल (b) सायंकालीन आंधी - तूफान
  3. लू (iii) प- बंगाल (c) गर्म और शुष्क

सही मिलान का चुनाव करें:

A
1-i-a2-ii-b3-iii-c
B
1-ii-c2-i-a3-iii-b
C
1-ii-a2-iii-b3-i-c
D
1-iii-b2-ii-c3-i-a

7

निम्नलिखित में से भारत में मानसून का कारण क्या है?

  1. भारतीय भूमि पर व्यापक रूप से आईटीसीजेड की उपस्थिति।
  2. उत्तरी भारतीय मैदान पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम की उपस्थिति।
  3. समुद्र के मुकाबले भारतीय भूमि का तीव्र ताप।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
1 और 2
C
2 और 3
D
1 और 3

8

उत्तर भारत में शीतलहरों (Cold waves) की घटना के पीछे कारण होता है?

  1. कुछ राज्यों द्वारा अनुभव की जाने वाली महाद्वीपीय जलवायु
  2. हिमालय पर्वतमाला में बर्फबारी
  3. पश्चिमी विक्षोभ की घटना

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 1

9

पश्चिमी विक्षोभ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ये निम्न दबाव तरंगे हैं जो भूमध्यसागर में उत्पन्न होती हैं।
  2. वे उत्तर-पूर्व मानसून को प्रभावित करती हैं और मध्य एशिया के ऊपर वर्षा कराती हैं।

इनमें कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1
B
न तो 1 न ही 2
C
1 व 2 दोनों
D
केवल 2

10

निम्नलिखित कथनों में से कौन जलवायु परिवर्तन भेद्यता सूचकांक (climate change vulnerability index) के बारे में असत्य है?

  1. यह सूचकांक यूएनईपी (UNEP) द्वारा तैयार किया जाता है।
  2. यह जलवायु परिवर्तन के कारण प्रभावित पादप एवं जंतु प्रजातियों की पहचान करता है।

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

11

निम्न में से कौन ओज़ोन क्षीण पदार्थ है-

  1. हेलोन्स
  2. कार्बन टेट्राक्लोराइड
  3. हाइड्रो क्लोरो फ्लोरो कार्बन
  4. हाइड्रो क्लोरो कार्बन
  5. हाइड्रो फ्लोरो कार्बन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए उत्तर दें-

A
1 एवं 3
B
1, 2, 3 एवं 5
C
2 एवं 4
D
1, 2, 3, 4 एवं 5