भूकंप और ज्वालामुखी

1

निम्नलिखित में से कौन भूकंप के तात्कालिक प्रभाव हैं?

  1. भूमि का कंपित होना
  2. हिमस्खलन
  3. सुनामी
  4. भू-द्रवीकरण

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 2 और 3
B
केवल 2, 3, 4
C
केवल 1, 2, 3
D
उपर्युक्त सभी

2

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. संयोजी (Composite) ज्वालामुखी पृथ्वी के सभी ज्वालामुखियों में सबसे बड़े होते हैं।
  2. शील्ड ज्वालामुखी की विशिष्टता ठंडे और गाढे लावा का उद्भेदन है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

3

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना (एनडीएमपी) की मुख्य विशेषताएं हैं?

  1. यह सरकार के सभी विभागों तथा एजेंसियों के मध्य क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर एकीकरण प्रदान करता है।
  2. यह सेंडाई कार्य-योजना पर आधारित है।
  3. इस योजना का एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण है।

कूटः

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपर्युक्त सभी

4

आपदा के प्रति जागरूकता और इसकी रोकथाम-न्यूनीकरण बढ़ रही है। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 को इस संदर्भ में अधिनियमित किया है। निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के द्वारा की गई थी। एनडीएमए आपदा निवारण के लिए एजेंसी है, जो पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन, मंत्रालय की एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
  2. वर्ष 2017 में विकसित हुए चक्रवात ओखी ने ओडिशा सहित भारत के मुख्यतया पूर्वी तट को प्रभावित किया।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

5

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत बाढ़ के लिए अधिक संभाव्य क्षेत्र हैं।
  2. महामारी के प्रकोप को मानव निर्मित आपदा के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

सत्य कथन/कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई भी नहीं

6

भूकंप से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अपनी उत्पत्ति के आधार पर पांच तरह के भूकंप होते हैं।
  2. विवर्तनीय भूकंप सर्वाधिक आम भूकंप है।
  3. ज्वालामुखीय उद्भेदन अभिप्रेरित, भूकंप का कारण बनते हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपर्युक्त सभी