मिट्टियां

1

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मृदा निर्माण या पेडोजेनेसिस सर्वप्रथम अपक्षयण पर निर्भर करता है।
  2. ऐसे पांच आधारभूत कारक हैं जो कि मृदा के निर्माण को नियंत्रित करते हैं।
  3. मृदा निर्माण के कारक स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं और एक-दूसरे की कार्रवाई को प्रभावित नहीं करते।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपर्युक्त सभी

2

मृदा की उत्पत्ति की प्रक्रिया के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. क्ले (चिकनी मिट्टी) या अन्य महीन कणों का यांत्रिक स्थानान्तरण अवक्षालन (Eluviation) है।
  2. जटिल जैविक यौगिकों के प्रभाव में पदार्थों का अधोमुखी संचालन समपोहन (Illuviation) है।
  3. विलयन में एक स्तर से पदार्थ का स्थानान्तरण और अधोमुखी संचालन निक्षालन (Leaching) हैं।

कूटः

A
1 व 2
B
1 व 3
C
2 व 3
D
उपर्युक्त सभी

3

काली मिट्टी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. काली मिट्टी प्रधानतः दक्कन पठार तथा आस-पास केक्षेत्रों में पायी जाती है।
  2. काली मिट्टी में लौह तथा एल्युमिनियम के यौगिकों, टाइटेनोफेरस मैग्नेटाइट की उपस्थिति होती है।
  3. सिंचित अवस्था में काली मिट्टी में क्षारीयता आदि आ जाती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1, 2
B
केवल 2, 3
C
केवल 1, 3
D
उपर्युक्त सभी

4

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भांगर के मैदान पुराने जलोढ़क मिट्टी से निर्मित हुए हैं।
  2. इन मैदानों में ‘कंकर’ अत्यधिक मात्रा में पाये जाते हैं।
  3. रेह (Reh) के विस्तार इन मैदानों में पाए जाते हैं।

गलत कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

5

भारत में मिट्टी के प्रकार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मिट्टी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि के सूखे क्षेत्रों में पायी जाती है।
  2. स्थानीय स्तर पर, इस मिट्टी को रकार, थुर आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है।
  3. इस मिट्टी में कैल्शियम और नाइट्रोजन की कमी होती है।

यह कौन सी मिट्टी है?

A
काली मिट्टी
B
पीट और दलदली मिट्टी
C
लवणीय और क्षारीय मिट्टी
D
रेगिस्तानी मिट्टी

6

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय मृदा अपने भौतिक गुण, रासायनिक संगठन तथा उर्वरता स्तर के आधार पर समरूपता नहीं दर्शाते हैं।
  2. भारत में फसल मौसम पूरे भारत वर्ष में उपजाऊ मिट्टी की उपलब्धता के कारण पूरे वर्ष जारी रहता है।

सही कथन की पहचान करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

7

“यह मृदा भारत में दूसरी सर्वाधिक प्राप्त होने वाली मृदा है, जो कि काली मृदा के किनारे पाई जाती है तथा दो रंगों में पाई जाती है।” यह कौन सी मृदा है?

A
लाल मृदा
B
लैटेराइट मृदा
C
रेगिस्तानी या मरूस्थली मृदा
D
लवणीय तथा क्षारीय मृदा

8

निम्न में से कौन मृदा अपरदन में योगदान करते हैं?

  1. अकार्बनिक उर्वरकों का अविवेकपूर्ण उपयोग
  2. प्राकृतिक आपदाएं
  3. अविवेकशील खनन गतिविधियां
  4. प्राकृतिक अपवाह धाराओं में बाधा

सही विकल्प की पहचान कीजिएः

A
केवल 1 तथा 2
B
केवल 3 तथा 4
C
केवल 1, 2 तथा 3
D
उपर्युक्त सभी

9

निम्न में से कौन से कारक हैं, जो मृदा निर्माण हेतु आवश्यक हैं?

  1. मूल पदार्थ/चट्टान
  2. पेड़ और पशु
  3. स्थलाकृति
  4. समय

सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 4
B
केवल 2, 3 और 4
C
केवल 2 और 3
D
उपर्युक्त सभी

10

“इन मिट्टियों का विकास उच्च वर्षा तथा उच्च तापमान वाले क्षेत्रों में होता है तथा इनका निर्माण उष्ण कटिबंधीय वर्षा के कारण हुए तीव्र लीचिंग के फलस्वरूप होता है।” यह कौन-सी मिट्टी है?

A
लाल मृदा
B
लैटेराइट मिट्टी
C
जंगली मिट्टी
D
जलोढ़ मिट्टी

11

नीचे दिए गए उपायों में से कौन-सा/से मृदा संरक्षण के लिए उपयोगी है/हैं?

  1. फसल का चक्रीकरण
  2. जानवरों द्वारा भूमि की नियंत्रित चराई
  3. समोच्च रेखीय कृषि
  4. विनियमित वानिकी

सही विकल्प का चयन कीजिएः

A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 2, 3 और 4
C
केवल 1, 2 और 4
D
उपरोक्त सभी

12

निम्न में से कौन-सा/से सूक्ष्मजीव मृदा विकास (Soil Development) में योगदान करते है/हैं?

  1. जीवाणु
  2. कवक
  3. विषाणु

सही विकल्प चुनें:

A
1 और 2
B
1, 2 और 3
C
2 और 3
D
1 और 3

13

भूमि अवक्रमण के कारणों को बताइए-

  1. खनन एवं उत्खनन
  2. अतिचरण
  3. अति सिंचाई
  4. खनिज प्रसंस्करण

सही कूट का चयन करें-

A
1 और 2
B
1 और 4
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त सभी

14

निम्नलिखित में से कौन मृदा संरक्षण के उपाय हैं?

  1. पलवार (घास-पात से ढ़कना)
  2. रॉक डैम
  3. समोच्च रेखीय जुताई
  4. अंतर फसल
  5. छायापट्टी

सही कूट का चुनाव करें-

A
1 और 3
B
2, 3 और 5
C
1, 2, 3 और 5
D
उपरोक्त सभी

15

कृषि के लिए मिट्टी बहुत महत्वपूर्ण होती है और भारतीय जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा अब भी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर करता है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन मिट्टी के संदर्भ में सही नहीं है?

  1. जलोढ़ भारत में सबसे अधिक पाई जाने वाली मिट्टी है।
  2. काली मिट्टी को रेगिस्तानी मिट्टी भी कहा जाता है।
  3. लैटेराइट मिट्टी में लीचिंग देखी जाती है जो कि केवल मेघालय में पायी जाती है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
कोई नहीं

16

निम्न में से कौन डिजिटल भारत भूमि रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के घटक हैं?

  1. भूमि रिकार्ड का कंप्यूटरीकरण
  2. सर्वेक्षण
  3. आधार कार्ड के साथ लाभार्थियों को जोड़ना
  4. पंजीकरण का कंप्यूटरीकरण

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1, 2 और 3
D
केवल 1, 2 और 4