भारत के भू-आकृति प्रदेश

1

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भाबर के मैदान शिवालिक की तलहटी में स्थित है।
  2. ये मैदान सूखी नदियों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  3. तराई के मैदान भाबर मैदानों के उत्तर में पाए जाते हैं।

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
उपर्युक्त सभी

2

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मकर रेखा भारत को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है।
  2. दक्षिण भारत एक समान जलवायु परिस्थितियों के साथ समशीतोष्ण क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सही कथनों का चयन करें :

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई नहीं

3

द्वितीय क्रम की उच्चावच संरचनाओं में सबसे सरल माना जाता है-

A
मैदानों को
B
पठारों को
C
पहाड़ों को
D
उपरोक्त में कोई नहीं

4

हिमपात रेखा एक विशेष स्थान पर ऊंचाई पर स्थित है, जहां जमीन पर कुछ बर्फ पुरे साल रहती है। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पश्चिमी हिमालय की तुलना में पूर्वी हिमालय में अधिक हिमपात रेखा है।
  2. सियाचिन ग्लेशियर लद्दाख रेंज में है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा कथन सही है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

5

निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत में पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के संदर्भ में सही नहीं है?

  1. पश्चिमी घाट की औसत ऊंचाई उत्तर से दक्षिण की ओर जाते हुए सामान्य से बढ़ जाती है।
  2. डोडा बेट्टा (dodda betta) दक्षिण भारत का पर्वत शिखर है।
  3. पश्चिमी घाटों पूर्वी घाटों की तुलना में कम ऊंचाई के साथ पहाड़ की अधिक असंतुलित श्रृंखला हैं।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
1, 2 और 3
B
केवल 2
C
केवल 1
D
1 और 3

6

भारत के उत्तरी भाग में स्थित और पूर्वी भारत तक फैला हुआ हिमालय, वलित पर्वत के प्रकार हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. ग्रेटर हिमालय की रेंज बहुत लम्बी है, जो कई सैकड़ों किलोमीटर तक फैली हुई है और इसमें लद्दाख रेंज शामिल है।
  2. हिमालय मानसून और वर्षा में भी कुछ भूमिका निभाता है।
  3. करेवा हिमालय प्रणाली में पाए जाते हैं।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

7

भारतीय प्रायद्वीपीय ब्लॉक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जयंतिया पहाड़ी, भारत के प्रायद्वीपीय ब्लॉक का हिस्सा हैं।
  2. अरावली रेंज, भारतीय प्रायद्वीपीय ब्लॉक की पश्चिमी सीमा है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

8

थार मरुस्थल में ऊंट सफारी का आनंद लेने के दौरान पर्यटक को निम्नलिखित में से किन रेगिस्तानी आकृतियों से होकर गुजरने की संभावना है?

  1. मशरूम की चट्टान
  2. स्थानान्तरणशील टिब्बा
  3. मियांडर
  4. नखलिस्तान

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1 ओर 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1, 2 और 4
D
उपरोक्त सभी

9

निम्नलिखित वाक्यों पर विचार कीजिएः

  1. हिमालय पर्वत युवा भू-वैज्ञानिक विशेषताओं को प्रदर्शित करता है।
  2. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार युवा भू-वैज्ञानिक विशेषताओं को प्रदर्शित करता है।

उपरोक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 तथा 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

10

चट्टानों के बड़े ब्लॉकों के संचय, कश्मीर के करेवा तथा हिमालयी क्षेत्र में यू आकार की घाटी जैसी आकृति निम्न में से किसका परिणाम है-

A
जलोढ़ क्रिया का
B
वायु क्रिया का
C
कार्स्ट क्रिया का
D
उपरोक्त में से कोई नही

11

निम्नलिखित वाक्यों पर विचार कीजिए-

  1. भाभर का विस्तार पीरपंजाल के निचले भागों के साथ-साथ है।
  2. भाभर क्षेत्र अत्यधिक छिद्रयुक्त है।

उपरोक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा /से सत्य है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

12

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पश्चिमी घाट भारत में एक विच्छेदित तथा बाधित पर्वतीय श्रृंखला है।
  2. भारत का पूर्वी घाट अविरत पर्वतीय श्रृंखला है।

उपरोक्त में से कौन-सा गलत है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 तथा 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

13

निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्वीघाट की सबसे ऊंची चोटी है?

A
अनाइमुडी
B
महेंद्रगिरि
C
शेवराय पहाड़ियां
D
जवादी पहाड़ियां

14

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. करेवा (Karewa), कश्मीर घाटी में पाए जाते हैं।
  2. शिवालिक, बाह्य हिमालय का हिस्सा हैं।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

A
केवल 1
B
1 और 2 दोनों
C
केवल 2
D
न तो 1 और न ही 2

15

‘सह्याद्री पर्वत’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. इन पहाड़ों की पश्चिमी ढलानों में सदाबहार वन होते हैं।
  2. मानसून के पीछे हटने से इन पहाड़ों को बारिश का बड़ा हिस्सा प्राप्त होता है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

A
केवल 1
B
1 और 2 दोनों
C
न तो 1 और न ही 2
D
केवल 2

16

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जोजिला दर्रा सिक्किम और तिब्बत को जोड़ता है।
  2. शिपकी ला दर्रा सतलुज घाटी में स्थित है।
  3. कैलाश मानसरोवर नाथूला दर्रे से होकर पहुंचा जा सकता है।

सही कथनों का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

17

दिए गए झीलों में से कौन-सी मीठे पानी की झीलें हैं?

  1. वुलर झील
  2. सास्थामकोट्टा झील
  3. कोलेरू झील
  4. चिल्का झील

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 4
C
1, 2 और 3
D
1, 3 और 4

18

दिए गए खाड़ियों में से किसमें प्रवाल पाया जाता है?

  1. कच्छ की खाड़ी
  2. खम्भात की खाड़ी
  3. मन्नार की खाड़ी
  4. पाक की खाड़ी

सही विकल्प का चयन करें-

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3 और 4
D
उपरोक्त सभी

19

झील निक्षेप जिन्हें ‘करेवा’ के नाम से जाना जाता है, निम्न में से किन पर्वत श्रेणियों में पाया जाता है?

A
काराकोरम
B
लद्दाख
C
पीरपंजाल
D
धौलाधर

20

निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. हिमालय से आने वाली नदियां तराई क्षेत्र में फिर से प्रकट होती हैं।
  2. हिमालय से आने वाली नदियां भाबर क्षेत्र में फिर से प्रकट होती हैं।
  3. बांगर मैदान बाढ़ के जल से जलमग्न होने के कारण अत्यधिक उर्वर हो जाते हैं।

कूटः

A
केवल 1 व 3
B
केवल 1
C
केवल 2 व 3
D
केवल 3

21

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन डेल्टा वर्गीकरण के सन्दर्भ में सत्य है/हैं?

  1. जब नदी का पानी, समुद्र के पानी से हल्का होता है, तब एक विस्तृत उप-समुद्री डेल्टा बनता है।
  2. यदि नदी, समुद्र के पानी के समान सघन हो तब लोदार (Lobate) या पंखे के आकार का डेल्टा बनता है।
  3. जब नदी का पानी समुद्र के पानी से भारी होता है तब पक्षी के पंजे के आकार का डेल्टा बनता है।

कूटः

A
केवल 1 व 2
B
केवल 1 व 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

22

दिशा-निर्देशः नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथनों को अभिकथन (A) और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया हैः

  • अभिकथन (A): हिमालय पहाड़ों की सतत श्रृंखला है।
  • तर्क (R): भागीरथी घाटी, काठमांडू घाटी हिमालय के अंतर्गत आते हैं।

दोनों कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सही हैं?

A
A और R दोनों सत्य हैं और A, R की सही व्याख्या है।
B
A और R दोनों सत्य हैं और A, R की सही व्याख्या नहीं है।
C
A सत्य है लेकिन R असत्य है।
D
A असत्य है लेकिन R सत्य है।

23

अपने विकास के प्रारंभिक समय में सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र का पठार किस रूप में था?

A
भू-अभिनति गर्त (Geo-synclinal depression)
B
ग्राबेन (Graben)
C
ज्वालामुखी विस्फोट
D
इनमें से कोई नहीं

24

निम्नलिखित में से कौन सर्वश्रेष्ठ रूप से समुद्र तट पोषण (Beach nourishment) को परिभाषित करता है?

A
यह मिट्टी अपरदन रोकने की एक प्रक्रिया है।
B
यह मानवीय हस्तक्षेप से समुद्र तटों के कायाकल्प करने की एक प्रक्रिया है।
C
यह पर्यटन को बढ़ाने के लिए समुद्र तट के आसपास वन्य जीवन को बढ़ावा देने की एक प्रक्रिया है।
D
इनमे से कोई भी नहीं।

25

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जम्मू-कश्मीर का वूलर झील भारत का सबसे बड़ा पश्च-जल झील है।
  2. यह झील हिमाद्री से उत्पन्न है।

सही कथन की पहचान कीजिएः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

26

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कोरोमंडल तट पर स्थित पुलिकट झील, भारत में दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है।
  2. यह झील एक पक्षी अभयारण्य भी है और श्रीहरिकोटा के बैरियर द्वीपों के माध्यम से बंगाल की खाड़ी से पृथक्कृत है।

सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई नहीं

27

बकिंघम नहर के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह कोरोमंडल तट के समानांतर बहती है।
  2. यह अड्यार नदी के द्वारा बंगाल की खाड़ी से जुड़ती है।
  3. यह राष्ट्रीय जलमार्ग 3 का एक भाग है।

सही कथन की पहचान करें :

A
केवल 1
B
केवल 1 तथा 2
C
केवल 2 तथा 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

28

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मैथन बांध कोनार नदी पर निर्मित है।
  2. तिलैया बांध एवं कोनार बांध चार बहुउद्देशीय बांधों में से एक है जिसे सतलुज घाटी निगम द्वारा निर्मित किया गया है।

असत्य कथन/कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं