भारत के भौगोलिक स्थिति

1

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत का अक्षांशीय तथा देशांतरीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तथा 68°7′ पूर्वी से 97°25′ पूर्वी तक विस्तृत है।
  2. सर क्रीक भारत के गुजरात तथा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच सीमा बनाता है।

असत्य कथन की पहचान कीजिएः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

2

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत के पश्चिमी तट के अमीनदीव, मिनिकॉय द्वीप एक पर्वत श्रृंखला के विस्तार हैं।
  2. भारत के पश्चिमी तट उत्थित सीमा का एक उदाहरण हैं।

असत्य कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई नहीं

3

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. हिमाचल, हिमालय की सर्वोच्च श्रृंखला का निर्माण करता है।
  2. हिमाद्री, हिमालय की सबसे सतत श्रृंखला है।
  3. शिवालिक श्रृंखला का निर्माण हिमाचल श्रृंखला से पहले हुआ था।

असत्य कथन की पहचान करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 तथा 3
C
केवल 1 तथा 3
D
कोई भी नहीं

4

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अंडबार-निकोबार द्वीप समूह ज्वालामुखीय उद्भव वाले हैं।
  2. पश्चिमी बंगाल की तट रेखा सभी भारतीय राज्यों अथवा संघ शासित क्षेत्र में सबसे लंबी है।

असत्य कथन की पहचान कीजिएः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

5

एक व्यक्ति ने भारत में स्थिति एक ऐसे बन्दरगाह से पार्सल (सामान) प्राप्त किया जो चारों ओर से शुष्क तथा कैक्टस, बबूल, कीकर इत्यादि पादपों में घिरा हुआ था, तत्पश्चात वह अपना पार्सल लेकर ऐसे क्षेत्र से गुजरा जो शाल, सागौन, शीशम इत्यादि में घिरा हुआ था और अन्त में वह ऐसी जगह पर पहुंचा जहां पर महोगनी, एबोनी, रोजवुड आदि वृक्षों की अधिकता थी। पहचान कीजिए की उसने किस वनस्पति विशेषता वाली बन्दरगाह से अपनी यात्रा शुरू की, कौन से वनस्पति विशेषता वाली जगहों से वो गुजरा तथा अन्ततः किन वनस्पतियों की विशेषता वाली जगह पर वो पहुंचा?

A
पर्वतीय, उष्ण कटिबंधीय कांटेदार तथा उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन।
B
उष्ण कटिंधीय कांटेदार, उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती तथा उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन।
C
उष्ण कटिबंधीय कांटेदार, उष्ण कटिबंधीय वर्षावन तथा उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन।
D
उष्ण कटिबंधीय कांटेदार, पर्वतीय तथा उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन।

6

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत केवल उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय फसलों की पैदावार कर सकता है।
  2. भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर महासागर का नाम है।

सही कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई नहीं

7

भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन हिमालय के राज्यों के रूप में जाने जाते हैं अथवा कुछ हिमालय क्षेत्र उनके अंतर्गत आते हैं?

  1. सिक्किम
  2. असम
  3. पश्चिम बंगाल
  4. अरुणाचल प्रदेश
  5. पंजाब

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 1, 2, 3 और 4
C
केवल 1, 4, और 5
D
केवल 1, 2 और 4

8

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. अण्डमान-निकोबार समूह के सभी द्वीपों की उत्पत्ति ज्वालामुखी प्रक्रिया से हुई है।
  2. लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति कोरल निक्षेप के द्वारा हुई है।

उपरोक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 तथा 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

9

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. मर्तबान की खाड़ी दक्षिण अंडमान में है।
  2. सुण्डा ट्रेंच जावा द्वीप की तुलना में सुमात्रा द्वीप के निकट है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

10

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है/हैं?

  1. ये समुद्री पहाड़ों के ऊपर उठे हुए भाग हैं।
  2. ये ज्वालामुखीय स्वभाव के हैं।
  3. द्वीप का तटीय हिस्सा प्रवाल भित्ति रहित है।
  4. 11 डिग्री चैनल अंडमान एवं निकोबार को विभाजित करता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन असत्य है/हैं?

A
केवल 1 व 2
B
केवल 2 व 4
C
केवल 1, 3 व 4
D
1, 2, 3 व 4

11

भारत में कुल 7516.6 किमी लम्बे समुद्र तट और कई द्वीप समूह हैं। समुद्री गतिविधियों के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन भारत के द्वीपों के संदर्भ में सही है?

  1. हालांकि लक्षद्वीप का आकार अंडमान और निकोबार समूह की तुलना में छोटा है लेकिन वे अंडमान और निकोबार समूह की तुलना में अधिक संख्या में है।
  2. लक्षद्वीप समूह में कोरल द्वीप समूह भी हैं।
  3. अंडमान निकोबार समूह के दक्षिण में ग्रेट चैनल है।
  4. मिनिकॉय द्वीप, दक्षिणी लक्षद्वीप और लक्षद्वीप समूह के अन्य द्वीप समूहों के बीच में आठ डिग्री चैनलहै।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
1, 2, 3 और 4
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 2
D
केवल 2

12

दिए गए वाक्यों पर विचार करें:

  1. त्रिपुरा के खासी पहाड़ी में अवस्थित मौसिनराम पृथ्वी पर सर्वाधिक नम स्थान है।
  2. मिजोरम में अवस्थित चेरापूंजी पृथ्वी पर सर्वाधिक नम स्थान है।

सही कथन/कथनों का चुनाव करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 तथा 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

13

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. भारतीय नदी घग्गर कर्क रेखा को दो बार काटती है।
  2. कश्मीर घाटी महान हिमालय तथा पीर पंजाल श्रेणियों के बीच स्थित है।

गलत कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों 1 व 2
D
कोई नहीं