सौरमंडल

1

बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संदर्भ में निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करें:

A
यह एक अनूठी कल्पना से परे महाविस्फ़ोट का भौतिक रूप है।
B
इसके फलस्वरूप ब्रह्मांड का विस्तार हुआ और तापमान में कमी आई।
C
कुछ समय बाद हाइड्रोजन और हीलियम गैसें बनी।
D
ये गैसें गुरुत्वाकर्षण के कारण वाष्प बन गई और वर्तमान ब्रह्मांड की आकाशगंगाओं का गठन हुआ।

2

ब्लैक होल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. एक ब्लैक होल अंतरिक्ष में एक स्थान है जहां गुरुत्वाकर्षण इतना अधिक होता है कि प्रकाश भी नहीं निकल सकता है।
  2. सबसे छोटा ब्लैक होल सिर्फ एक परमाणु के आकार का हो सकता है।
  3. बहुत छोट- सी जगह में होने की वजह से गुरुत्वाकर्षण बहुत शक्तिशाली होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

3

कैसिनी-ह्यूजेन्स मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी (एएसआई) का एक संयुक्त मिशन था।
  2. इस मिशन का उद्देश्य शनि ग्रह और उसकी प्रणाली सहित प्राकृतिक उपग्रहों एवं उसके छल्लों का अध्ययन करना है।
  3. कैसिनी-ह्यूजेन्स शनि ग्रह पर भेजा जाने वाला पहला और इसकी कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1 और 3

4

कूपर बेल्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. कूपर बेल्ट एक डिस्क आकार वाले बफ़ीर्ले पिंडों का क्षेत्र है, जिसमें प्लूटो जैसे बौना ग्रह और नेपच्यून की कक्षा से बाहर वाले धूमकेतु शामिल हैं।
  2. यह बेल्ट मंगल और बृहस्पति के बीच पाए जाने वाले क्षुद्रग्रह बेल्ट के समान है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

5

नासा के जूनो मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जूनो मिशन केवल बृहस्पति की रचना, गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को मापना है।
  2. जूनो बृहस्पति के कक्षा में परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

6

प्रॉक्सिमा सेंचुरी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करें:

A
यह हाल ही में खोजा गया पृथ्वी की तरह का एक ग्रह है।
B
यह मिल्की गैलेक्सी में मौजूद है।
C
यह ग्रह एक ‘समशीतोष्ण’ क्षेत्र में है जिसमें तरल पानी की उपस्थिति के साथ संगत है।
D
प्रॉक्सिमा सेंचुरी द्रव्यमान में हमारे सूर्य से छोटा है।

7

ROSETTA अंतरिक्ष यान के संदर्भ में, निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करें:

A
रोसेटा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) द्वारा निर्मित एक अंतरिक्ष यान थी।
B
रोसेटा ने धूमकेतु 67p/ Churyumov - Gerasimenko (67 पी/) का एक विस्तृत अध्ययन किया है।
C
रोसेटा किसी धूमकेतु केन्द्र की कक्षा का परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
D
यह धूमकेतु के साथ उड़ने वाला पहला अंतरिक्ष यान था, जो आंतरिक सौर प्रणाली की तरफ बढ़ रहा था।

8

‘ट्रोजन’क्षुद्रग्रह के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ट्रोजन्स क्षुद्रग्रह हैं जो हमारे सौर मंडल में ग्रहों के साथ सूर्य की कक्षा की परिक्रमा करता है।
  2. हमारे सौर मंडल में ज्ञात ट्रोजन क्षुद्रग्रह के साथ छह ग्रह हैं-बृहस्पति, नेपच्यून, मंगल, शुक्र, यूरेनस और पृथ्वी ।
  3. अभी तक पृथ्वी ट्रोजन दुष्प्राय है, वैज्ञानिकों ने केवल एक पृथ्वी ट्रोजन एस्टरॉयड-2010 टीके 7 की खोज की है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

9

अंतरिक्ष जंक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अंतरिक्ष जंक अंतरिक्ष में तैरती मानव निर्मित कचरों का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया गया शब्द है।
  2. 500,000 से अधिक टुकड़े मलबे, या ‘अंतरिक्ष कबाड़,’ को पता लगाया गया है जोपृथ्वी की परिक्रमा करता है।
  3. नासा ने एक कार्गो जहाज का प्रक्षेपण किया है जो पृथ्वी की कक्षा से मलबे के कुछ हिस्सों को निकालने के लिए आधा मील लंबी जंजीर का उपयोग करेगा।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3