भारत का अपवाह तंत्र

1

सिंधु जल निकासी प्रणाली से सम्बंधित निम्नलिखित नदियों में से कौन हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरती है?

  1. चिनाब
  2. रावी
  3. ब्यास
  4. सतलुज

सही विकल्प का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 1, 3 और 4
D
उपर्युक्त सभी

2

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. बंगाल की खाड़ी अपवाह प्रणाली (drainage system) अरब सागर अपवाह प्रणाली से केवल दिल्ली रिज के माध्यम से अलग होती है।
  2. देश की अपवाह क्षेत्रों का लगभग 75% बंगाल की खाड़ी की ओर उन्मुख है।

सही कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई नहीं

3

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. महानदी गर्जत पहाड़ियों को दो भागों में विभाजित करती है।
  2. ब्राह्मणी, बैतरणी, सुवर्णरेखा नदियां गर्जत पहाड़ियों से होकर बहती हैं।

सही कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई नहीं

4

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पेरियार और पंबा नदियाँ केरल के वेम्बानद लैगून में जल निकासी करती हैं।
  2. कालीसिंध और पार्वती नदियाँ मालवा के ऊपरी भूभाग में जल निकासी करती हैं।

असत्य कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों
D
कोई नहीं

5

निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A
कृष्णराज सागर बांध कावेरी नदी पर निर्मित है।
B
इंदिरा गांधी नहर सतलुज से जल प्राप्त करता है।
C
हेमावती कावेरी की सहायक नदी है।
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

6

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. दुधसागर झरना मंडावी नदी के ऊपर स्थित है।
  2. शिवसमुद्रम झरना कृष्णा नदी के ऊपर स्थित है।

असत्य कथन चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

7

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विंध्य से दक्षिण की सभी नदियां पूर्व की ओर बहती हैं।
  2. चंबल, बेतवा तथा केन छोटानागपुर पठार से होकर बहती हैं।

असत्य कथन का चुनाव कीजिएः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

8

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएः

नदी उत्पत्ति के स्रोत
1.सिंधु नदी (i) चेमायुंगडुंग ग्लेशियर
2.ब्रह्मपुत्र नदी (ii) बोखर चू
3.कावेरी नदी (iii) ब्रह्मगिरि पहाड़ी
4.चम्बल (iv) महू

सही विकल्प का चयन करें:

A
1-i,2-ii,3-iii,4-iv
B
1-ii2-i3-iii4-iv
C
1-iv2-iii3-ii4-i
D
1-iii2-iv3-i4-ii

9

नदियों के संदर्भ में निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें:

  1. पूर्वगामी प्रवाह वह प्रवाह है, जो आधारभूत चट्टानी स्थलाकृति में परिवर्तन के बावजूद अपने पूर्ववत मार्ग तथा प्रतिरूप को बचाए रखती है।
  2. हिमालयी नदियां अध्यारोपित नदियों का अच्छा उदाहरण है।

उपरोक्त दिए गए वाक्यों में कौन-सा/से सही हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 तथा 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

10

निम्नलिखित में से कौन-सा नदी डेल्टा मैंग्रोव वन से आच्छादित है?

  1. बेतवा
  2. दामोदर
  3. गोदावरी
  4. कावेरी

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D
केवल 3 और 4

11

मालवा पठार के अपवाह हैं -

A
चंबल
B
बेतवा
C
दामोदर
D
दोनों (a) और (b)

12

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. छत्तीसगढ़ क्षेत्र मुख्य रूप से सियोनाथ नदी के द्वारा सिंचित है।
  2. सियोनाथ, गोदावरी की सहायक नदी है।

उपरोक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा सत्य है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

13

निम्नलिखित भारतीय नदियों को उनके बेसिन क्षेत्र के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित करें-

  1. साबरमती
  2. तापी
  3. सुवर्णरेखा
  4. घाघरा

सही कूट का चयन करें-

A
1, 3, 2, 4
B
2, 3, 4, 1
C
3, 1, 4, 2
D
4, 2, 1, 3

14

निम्नलिखित में से कौन-सी सिंधु की सहायक नदियां हैं?

  1. हुंजा
  2. नुब्रा
  3. तीस्ता
  4. सांगपो

सही कूट का चुनाव करें-

A
1 और 2
B
1, 2 और 3
C
2 और 4
D
उपरोक्त सभी

15

उत्तर-पूर्वी भारत में कई नदियां और विकसित जल निकासी प्रणाली हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. बराक नदी सुरमा-मेघना नदी प्रणाली का हिस्सा है। बराक नदी अरुणाचल प्रदेश से उत्पन्न होती है और फिर असम से बहती है।
  2. लोहित और सुबनसिरी नदी, जो अरुणाचल प्रदेश के रास्ते से बहती है, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी हैं।
  3. मानस नदी, पूर्वोत्तर भारत की प्रमुख नदी है जो ब्रह्मपुत्र में विलय के बिना स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में बहती है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 3
D
केवल 1 और 2

16

निम्न में से कौन सी अल्पकालीन नदी है?

A
लूनी
B
घग्गर
C
शारदा
D
मानस

17

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. साबरमती भारत की अंतर्देशीय नदी है जो गुजरात में बहती है।
  2. भरतपुझा (पोन्नानी नदी) और पेरियार नदी दोनों ही दक्षिण भारत की पश्चिमी बहाव वाली नदियां हैं।
  3. घाटप्रभा और मालप्रभा दोनों ही गोदावरी नदी की सहायक नदियाँ हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2
D
केवल 3

18

निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें:

  1. लहरों द्वारा कटा चबूतरा, उभरा समुद्र तट, समुद्री गुफाएं निमज्जित तटरेखाओं के उदाहरण हैं।
  2. फियोर्ड, रिया, डाल्मेशियन उन्मज्जित तटरेखा के उदाहरण हैं।

गलत वाक्य/वाक्यों का चुनाव करें-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों 1 और 2
D
कोई नहीं