पांचवीं योजना (1974-79)

  • योजना का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबी उन्मूलन के साथ आत्मनिर्भरता प्राप्त करना’ था।
  • जनता सरकार के सत्ता में आने के बाद इस योजना को 1978 (1979 के स्थान पर) में ही बंद कर दिया गया।
  • यह योजना डी.पी.धर मॉडल के आधार पर तैयार की गई।
  • 1974 में न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 2 अक्टूबर, 1975 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की स्थापना की गई।
  • सरकार द्वारा 1977-78 में ‘फूड फॉर वर्क्स प्रोग्राम’ की शुरुआत।
  • केन्द्र सरकार द्वारा 1977-78 में राजस्थान राज्य में अंत्योदय योजना की शुरुआत।

रोलिंग प्लान

रोलिंग प्लान (Rolling Plan) के तहत एक योजना कुछ वर्षों के लिए बनाई जाती है तथा इसमें प्रत्येक वर्ष अर्थव्यवस्था की जरूरत के अनुसार संशोधन किया जाता है। इस प्रकार से यह एक लचीली योजना है जो स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार समायोजित करते हुए अग्रसर होती है।