दमन और दीव

भूगोलः दमन मुंबई के उत्तर में 160 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इसके उत्तर में भगवान नदी, पूर्व में गुजरात, दक्षिण में कलेन नदी और पश्चिम में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) है। दीव खम्भात की खाड़ी में वैरावल पत्तन के निकट है और सौराष्ट्र प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर और इस द्वीप के बीच एक पतली-सी पट्टी के रूप में है।

अर्थव्यवस्थाः यहां की महत्वपूर्ण बागानी और खाद्यान्न फसलें - धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मूंगफली, दालें, और आम हैं। खेती की पैदावार बढ़ाने हेतु लघु सिंचाई योजना और नदियों पर मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सतही पानी निकालकर अधिकतम क्षेत्र से दोहरी फसल प्राप्त करने का प्रयास जारी है।

परिचय

राजधानीः दमन; क्षेत्रफलः 112 वर्ग किलोमीटर; जनसंख्याः 2,43,247; लिंगानुपातः 618; जनसंख्या का घनत्वः 2191; प्रतिशत वृद्वि दर (2001-11): 53.76 प्रतिशत; साक्षरताः 87.10 प्रतिशत; मुख्य भाषाः गुजराती।

जिलों के क्षेत्रफल एवं मुख्यालय

जिला

क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)

मुख्यालय

1.

दमन

72

दमन

2.

दीव

40

दीव

पर्यटन स्थलः देवका बीच (दमन), काछीगाम (दमन) में सरोवर, नानी उद्यान (दमन), मोती मत्स्यालय (दमन) तथा दीव में जालंदर बीच के समीप ग्रीष्म आवास, नागोन बीच, गोफला में शिशु उद्यान आदि दर्शनीय हैं।

प्रशासनः यहां एक प्रदेश परिषद् की स्थापना की गयीहै। यहां सरकार का प्रमुख ‘प्रशासक’ होता है। यहां से लोकसभा के लिए एकमात्र सदस्य के निर्वाचन का प्रावधान है।