पुदुचेरी

भूगोलः पुदुचेरी का क्षेत्रीय वर्गीकरण अपने आप में अद्वितीय है। इसका दक्षिणी अर्काट जिले से घिरा शहर और उसके गांवों का क्षेत्रफल 293 वर्ग कि.मी., तंजौर जिले से घिरा कराईकल शहर तथा उसके गांवों का क्षेत्रफल 160 वर्ग कि.मी., केरल राज्य द्वारा घिरा माहे और उसके गांवों का क्षेत्रफल 9 वर्ग किमी.तथा आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले में येनाम का क्षेत्रफल 30 वर्ग कि.मी. है। ये सभी मिलकर पुदुचेरी का सम्पूर्ण क्षेत्रफल 492 वर्ग कि.मी. प्रस्तुत करते हैं। इसे अरसलार, जट्टर, लॉजियार, नूलार, नंदालर तथा कावेरी नदियों का जल मिलता है।

परिचय

राजधानीः पुदुचेरी; क्षेत्रफलः 479 वर्ग किमी; जनसंख्याः 12,47,953; लिंगानुपातः 1,037; जनसंख्या घनत्वः 2,547; प्रतिशत वृद्धि दर (2001-11): 28.08% साक्षरताः 85.85%; जिलेः 4; मुख्य भाषाएं: तमिल, तेलुगू, मलयालम, फ्रेंच और अंग्रेजी। प्रति व्यक्ति आयः 1,75,006 रुपये (2014-15)