लक्षद्वीप

भूगोलः लक्षद्वीप प्रवाल द्वीपों (कोराल प्रवाल) का समूह है, जिसमें 12 प्रवाल द्वीप, तीन प्रवाल भित्ति और पांच जलमग्न बालू के तट शामिल हैं। लक्षद्वीप भारत के पश्चिमी भाग में अरब सागर में अवस्थित है। यहां के कुल 27 द्वीपों में केवल 11 में आबादी है। ये द्वीप केरल तट से 8° और 12°3’ उत्तरी अक्षांश तथा 71° और 74° पूर्वी देशांतर के मध्य तट से लगभग 280 से 480 किमी. दूर अरब सागर में फैले हुए हैं। इसके सबसे उत्तर में चेरबनियानी रीफ है तथा सबसे दक्षिण में मिनिकोय द्वीप है।