मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट, 2018

  • 14 सितंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा ‘मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report)], 2018 जारी की गई।
  • वर्ष 2018 की HDR में 189 देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) की स्थिति के आधार पर रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • HDR, 2018 में शामिल 189 देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्य के आधार पर निम्नलिखित चार भागों में बांटा गया है-
  1. 0.800 और उससे अधिक-अत्यधिक उच्च मानव विकास वाले देश।
  2. 0.700 से 0.799 तक-उच्च मानव विकास वाले देश।
  3. 0.550 से 0.699 मध्यम मानव विकास वाले देश।
  4. 0.550 से नीचे-निम्न मानव विकास वाले देश।

इस सूचकांक में भारत 0.640 HDI मूल्य के साथ 130वें स्थान पर है अर्थात यह ‘मध्यम मानव विकास वाले देशों’ की श्रेणी में वर्गीकृत है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व की रिपोर्ट में भारत 0.624 HDI मूल्य के साथ 131वें स्थान पर था।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा वर्ष 2010 से मानव विकास रिपोर्ट हेतु UNDP द्वारा HDI की गणना में नई प्रविधि का प्रयोग किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत 3 संकेतक शामिल हैं-

  1. जीवन प्रत्याशा सूचकांक (LEI)।
  2. शिक्षा सूचकांक (EI)।
  3. आय सूचकांक (II)।

HDI की अवधारणा का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल-हक तथा नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने किया था।