वृंदावन में विधावाओं के लिए कृष्ण कुटीर

उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन में विधवाओं के आवास ‘कृष्ण कुटीर’ का निर्माण किया गया है। कृष्ण कुटीर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मंत्रालय की स्वाधार गृह योजना के तहत 1000 विधवाओं के लिए निर्मित एक विशेष गृह है और किसी सरकारी संगठन द्वारा सृजित अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा सुविधा केंद्र है। यह गृह बड़ी संख्या में वृंदावन की असहाय विधवाओं को आश्रय और सुरक्षा प्रदान करेगा। इसमें 100 कमरे/शयनागार हैं।