‘वेब वंडर वुमन’ अभियान शुरू

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन अभियान ‘वेब वंडर वुमन’ शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उन महिलाओं को खोजना और उनकी असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देना है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का सार्थक एजेंडा चला रही हैं। इस अभियान के माध्यम से मंत्रालय तथा अभियान के साझेदार का उद्देश्य विश्व की भारतीय महिला दिग्गजों की दृढ़ता को मान्यता देना है, जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से सार्थक अभियान चलाया है।