भारत गौरव ट्रेन

भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने 14 जून, 2022 को ‘भारत गौरव’ योजना के तहत एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन तमिलनाडु के कोयम्बटूर और महाराष्ट्र के शिरडी के मध्य संचालित होगी।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह ट्रेन निजी क्षेत्र द्वारा संचालित भारत की पहली भारत गौरव ट्रेन है।

  • यह यात्रियों को देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए ट्रेन मार्ग पर कई ऐतिहासिक स्थलों को कवर करेगी।
  • भारतीय रेलवे ने थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन का संचालन नवंबर 2021 में शुरू किया था।

GK फैक्ट

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क है। भारतीय राष्ट्रव्यापी रेल नेटवर्क दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेलवे नेटवर्क है।
  • 2017 से पूर्व रेल बजट और साधारण बजट को अलग-अलग पेश किया जाता था। हालाँकि 2017 में, रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया गया।

आर्थिक परिदृश्य