व्यापार घाटे में वृद्धि

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी व्यापार आंकड़ों के अनुसार भारत का मई 2022 माह का व्यापार घाटा एक साल पहले के 6.53 अरब डॉलर से बढ़कर 24.29 अरब डॉलर हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 44.69 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 21.82 अरब डॉलर था।

  • मई 2022 का व्यापार घाटा आयात में होने वाले उछाल से बढ़ा है, जो सालाना आधार पर 62.83% बढ़कर 63.22 अरब डॉलर हो गया, जबकि निर्यात 20.55% बढ़कर 38.94 अरब डॉलर हो गया।
  • यूरोप में जारी यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से अनिश्चितता और अस्थिरता के बावजूद, मई 2022 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात सालाना आधार पर 12.65 प्रतिशत बढ़कर 9.71 अरब डॉलर हो गया।

व्यापार घाटा

  • व्यापार घाटा तब होता है जब किसी देश के आयात की लागत उसके निर्यात की लागत से अधिक हो जाती है।
  • व्यापार घाटे की गणना किसी देश के निर्यात के कुल मूल्य को उसके आयात के कुल मूल्य से घटाकर की जाती है।
  • इसे व्यापार के नकारात्मक संतुलन के रूप में भी जाना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को मापने का एक तरीका है।

आर्थिक परिदृश्य