लीड्स सर्वेक्षण रिपोर्ट-2022

13 अक्टूबर, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) 2022 सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लॉन्च की गई।

महत्वपूर्ण तथ्यः लीड्स सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रसद बुनियादी ढांचे, सेवाओं और मानव संसाधनों का आंकलन करने के लिए एक स्वदेशी डेटा-संचालित सूचकांक है।

  • लीड्स 2022 ने वर्गीकरण-आधारित ग्रेडिंग को अपनाया है, राज्यों को अब चार श्रेणियों के तहत वर्गीकृत किया गया है; जैसे तटीय राज्य, भीतरी इलाकों/भूमि से घिरे राज्य, उत्तर-पूर्वी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश।

तीन प्रदर्शन श्रेणियां, जिनके नाम हैं:

  1. अचीवर्सः 90% या अधिक प्रतिशत तक लक्ष्य प्राप्त करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश।
  2. फास्ट मूवर्सः 80% से 90% के बीच प्रतिशत स्कोर प्राप्त करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों।
  3. एस्पायरर्स राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने 80% से कम प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है।