जलदूत ऐप

27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह द्वारानई दिल्ली में ‘जलदूत ऐप’ को लांच किया गया।

उद्देश्यः देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जल स्तर पता लगाना है।

  • जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) को वर्ष में दो बार (मॉनसून पूर्व और मॉनसून के बाद) चयनित कुओं के जल स्तर को मापने में सक्षम बनाएगा।
  • यह ऐप देश में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वाटरशेड विकास, वनीकरण, जल निकाय विकास और नवीनीकरण, वर्षा जल संचयन आदि के विकास में सहायक होगा