ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2022

29 सितंबर, 2022 को ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन’ (World Intellectual Property Organization) द्वारा ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2022’ जारी किया गया।

  • थीमेटिक फोकस- ‘नवाचार-संचालित विकास के भविष्य’ पर केन्द्रित है।
  • स्विट्जरलैंड देश इस इंडेक्स में पिछले 12 वर्षों से नंबर 1 पर बना हुआ है।

भारत की स्थिति

  • वर्ष 2022 के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 132 देशों में40वें स्थान पर है।
  • भारत इस सूची में ‘मध्य और दक्षिण एशिया’ क्षेत्र में शीर्ष पर है, उसके बाद ईरान दूसरे स्थान पर है।
  • भारत वर्ष 2021 में 46वें स्थान पर, जबकि वर्ष 2015 में 81वें स्थान पर था।

2022 में शीर्ष रैंकिंग वाले देशों की सूची-

रैंकिंग

देश

1

स्विट्जरलैंड

2

यूएसए

3

स्वीडन

4

यूनाइटेड किंगडम

5

नीदरलैंड्स

40

भारत

GK फ़ैक्ट

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization)का गठन वर्ष 1967 में किया गया था, यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। इसे बौद्धिक संपदा के संरक्षण और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए गठित किया गया है।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।