‘साइन लर्न’ ऐप

हाल ही में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) डिक्शनरी मोबाइल एप्लिकेशन ‘साइन लर्न’ लॉन्च किया।

  • यह ऐप भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) के भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश पर आधारित है, जिसमें 10,000 शब्द हैं।
  • यह ऐप एंड्रॉइड के साथ-साथ आईओएस संस्करणों में भी उपलब्ध है और आईएसएल डिक्शनरी के सभी शब्दों को हिंदी या अंग्रेजी माध्यम से खोजा जा सकता है।