वन लाइनर समसामयिकी

  • 16 अगस्त, 2022 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकारपुलिस और वन विभाग में मौजूदा कोटे की तर्ज पर सभी राज्य विभागों में खिलाड़ियों को 2% आरक्षण देगी।
  • हाल ही में देश में कृषि में क्रांति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में झारखंड सरकार और वैश्विक ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी कंपनी (Global blockchain technology company), सेटलमिंट (SettleMint) ने संयुक्त रूप से ब्लॉकचेन तकनीक के आधार पर किसानों को बीज वितरण के शुभारंभ की घोषणा की।
  • हाल ही में हरियाणा और पंजाब सरकारें चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अîóे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट रखने पर सहमत हो गई हैं।
  • जुलाई 2022 में दिल्ली पुलिस द्वारा अपराधियों के व्यवहार, शरीर के प्रकार, कपड़ों आदि का विश्लेषण कर सर्वोत्तम पद्धतियों का उपयोग करके सड़क अपराधों, स्नैचिंग और डकैती को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन हॉक-आई’ शुरू किया गया है।
  • 17 अगस्त, 2022 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाली देश की पहली ऑनलाइन टैक्सी सेवा ‘केरल सवारी’ का उद्घाटन किया।
  • 21 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के कैंसर संस्थान में 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
  • हाल ही में असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘विद्या रथ-स्कूल ऑन व्हील्स’ परियोजना शुरू की है।
  • 1 अगस्त, 2022 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की एक परियोजना का उद्घाटन किया, जिसके तहत राज्य की सभी आंगनबाड़ियों में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए उन्हें दूध और अंडे उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश के खंडवा में दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र बनने जा रहा है,जो 2022-23 तक 600 मेगावाट विद्युत उत्पन्न करेगा।
  • 9 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए ‘रेडियो जयघोष’ लॉन्च किया।
  • 16 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाने हेतु ‘लकी बिल ऐप’ नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
  • 2 अगस्त, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य के स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियों में शत-प्रतिशत आरक्षण देने की योजना पर काम कर रही है। इसके सफल हो जाने से राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जहां स्थानीय युवाओं को पूर्ण आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • 14 अगस्त, 2022 को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में 30 फीट ऊंची महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष करने वाले गुमनाम एवं विस्मृत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इन नायकों के नाम पर 16 दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) पार्क समर्पित किए।
  • 5 अगस्त, 2022 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित फीफा मानकों के अनुरूप ‘बख्शी स्टेडियम’ का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 13 जिलों में से प्रत्येक में एक संस्कृत भाषी गांव विकसित करने का निर्णय लिया है।

राज्य परिदृश्य