रक्षा एवं एयरोस्पेस इकाई और रोजगार संवर्धन नीति-2022
16 अगस्त, 2022 को, उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश रक्षा और एयरोस्पेस इकाई और रोजगार संवर्धन नीति-2022’ को मंजूरी दी। इसने 2018 की नीति में संशोधन किया है।
- इस नीति के तहत उन निवेशकों को उच्च प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जो राज्य में रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण क्षेत्र में अपनी इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं।
 - यह बुंदेलखंड क्षेत्र से भिन्न क्षेत्रों निवेश करने पर 7% की पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करता है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में 10% की सब्सिडी प्रदान करता है।
 - एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 50 करोड़ रुपये पूंजीगत सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। सब्सिडी की राशि अधिक होने पर आगामी वर्षों में किश्तों में दी जाएगी।
 - यह नए औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी आदि की सुविधा भी प्रदान करता है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण क्षेत्रों में अधिक निवेश आकर्षित करेगा।
 
राज्य परिदृश्य
- 1 वन लाइनर समसामयिकी
 - 2 मिशन भूमिपुत्र लान्च
 - 3 दही-हांडी को आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता
 - 4 कैदियों द्वारा संचालित ईंधन स्टेशन
 - 5 नेथन्ना बीमा योजना
 - 6 गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-27
 - 7 चिराग योजना
 - 8 ग्रामीण औद्योगिक पार्क
 - 9 मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ
 - 10 मंडला क्षेत्र देश का पहला कार्यात्मक रूप से साक्षर जिला
 - 11 मध्य प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान
 - 12 मोदी सर्किट
 - 13 मेक इंडिया नंबर 1
 - 14 परिवार कल्याण कार्ड
 - 15 उत्तर प्रदेश सरकार और डेलॉइट इंडिया के साथ समझौता
 - 16 उत्तर प्रदेश में पहली शिक्षा टाउनशिप
 - 17 उत्तर प्रदेश की सौर ऊर्जा नीति-2022 का मसौदा
 - 18 पंचामृत योजना
 

