26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कर्नाटक के हुबली में 12 से 16 जनवरी, 2023 तक 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

महोत्सव का विषयः ‘विकसित युवा विकसित भारत’ है।

उद्देश्यः राष्ट्र के बेहतर निर्माण में युवाओं की भूमिका को और बढ़ाना।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह आयोजन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा कर्नाटक सरकार के सहयोग से किया गया।

  • जी-20 की वाई (यूथ)-20 गतिविधियों के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पूरे देश में ‘वाई टॉक्स’ (युवाओं की बात) का आयोजन किया गया।
  • युवा महोत्सव को बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग कर हरित उत्सव के रूप में मनाया गया।
  • महोत्सव में भविष्य के कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, लोकतंत्र और शासन में युवा-साझा भविष्य और स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित पांच विषयों पर चर्चा की गई।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय युवा दिवसः भारत में प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को अपनाने के लिए देश के युवाओं को प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय परिदृश्य