108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी, 2023 को भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र का उद्घाटन किया।

मुख्य विषयः ‘महिला सशक्तिकरण के साथ सतत् विकास के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी’

महत्वपूर्ण तथ्यः 3 से 7 जनवरी तक पांच दिवसीय यह सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में आयोजित किया गया।

  • इस आयोजन के दौरान सतत विकास महिला सशक्तिकरण और इसे प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ‘चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस’, ‘किसान विज्ञान कांग्रेस’ एवं ‘आदिवासी विज्ञान कांग्रेस’ का भी आयोजन किया गया।
  • स्वदेशी प्राचीन ज्ञान प्रणालियों और परंपरा को वैज्ञानिक तरीके से दर्शाने के लिए भी एक मंच इस सत्र में प्रदान किया गया।

विज्ञान के क्षेत्र में भारत

  • विज्ञान के क्षेत्र में भारत विश्व के शीर्ष 10 देशों में अपना स्थान रखता है।
  • 2015 तक 130 देशों की ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था, जबकि 2022 में 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • पीएचडी और स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है।

GK फ़ैक्ट

  • भारतीय विज्ञान कांग्रेसः भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC) भारतीय वैज्ञानिकों की शीर्ष संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1914 में हुई थी। प्रतिवर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसका आयोजन किया जाता है। इसकी स्थापना भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिये किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य