अग्नि तत्व अभियान

7 अक्टूबर, 2022 को उपराज्यपाल आर. के. माथुर द्वारा लद्दाख के लेह में लाइफ मिशन के तहत ‘अग्नि तत्व अभियान’ के पहले सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • अग्नि तत्व अभियान का पहला सम्मेलन लेह में ‘स्थिरता और संस्कृति’ विषय पर आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में प्रशासन, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और स्टार्ट-अप जैसे विविध क्षेत्रों से ऊर्जा, संस्कृति और स्थिरता के क्षेत्रों में काम करने वाले प्रमुख हितधारकों की भागीदारी रही।

GK फ़ैक्ट

  • अग्नि तत्व अभियान- एनर्जी फॉर लाइफ, सुमंगलम के छत्रक अभियान के तहत एक पहल है, जो 21 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह द्वारा शुरू की गई थी।