वनलाइनर समसामयिकी

  • 27 सितंबर, 2022 को जनजातीय कार्य मंत्रालय ने किस के साथ मिलकर झारखंड के 4 जिलों में एसटी लड़कियों के लिए विशाल भर्ती अभियान चलाया? - टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • अक्टूबर, 2022 में भारत सरकार ने किस राज्य में 2167-72 करोड़ रुपये की लागत से 5 बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है? - हिमाचल प्रदेश
  • 5 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने अिखल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर को राष्ट्र को समर्पित किया। यह किस राज्य में स्थित है? - हिमाचल प्रदेश
  • 5 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए की कुल कितनी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया? - 240
  • हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति’ का नाम परिवर्तित करके नया नाम क्या दिया है? - ‘भारत राष्ट्र समिति’
  • हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में एसटी श्रेणी के तहत किस समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा की? - पहाड़ी, गुर्जर और बकरवाल समुदाय
  • अक्टूबर, 2022 उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी जिले की द्रौपदी का डांडा-2 चोटी के हिमस्खलन से किस संस्थान के 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है? - नेहरू पर्वतारोहण संस्थान
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया है? - 6 महीने
  • हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने ‘दुआरे राशन योजना’ को अवैध घोषित करते हुए कहा कि उक्त परियोजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के विपरीत है और इसलिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए? - कलकत्ता उच्च न्यायालय
  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ‘आगरा विकास प्राधिकरण’ को ताजमहल की परिधीय दीवार से कितने मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है? - 500 मीटर
  • 17 अक्टूबर, 2022 को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ राजस्थान के किस जिले में आयोजित किया गया? - अलवर
  • हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला मध्य प्रदेश किस जिले में रखी है? - ग्वालियर
  • 16 अक्टूबर, 2022 को इस्पात मंत्रालय के सचिव संजय सिंह ने आरआईएनएल के फोर्ज्ड व्हील प्लांट (एफडब्ल्यूपी) में आयोजित एक समारोह में भारतीय रेलवे को एलएचबी व्हील्स की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के किस जिले से झंडी दिखाकर रवाना किया? - रायबरेली (उत्तर प्रदेश)
  • राज्य के आईटी मंत्रियों का 3 दिवसीय डिजिटल इंडिया सम्मेलन कहां संपन्न हुआ? - नई दिल्ली
  • 19 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिमंदिर, अडालज में मिशन ‘स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया। यह किस राज्य में है? - गुजरात
  • हाल ही में अमेरिका ने भारत से तस्करी कर लाए गए $4 मिलियन मूल्य की कितनीपुरावशेषों को लौटाया है? - 307