9 जिलों में विशेष विकास परिषदों का पुनर्गठन

सितंबर, 2022 में ओडिशा सरकार ने जनजातीय समूहों की 50 प्रतिशत आबादी वाले 9 जिलों में विशेष विकास परिषदों (special development councils) का पुनर्गठन किया है।

  • उद्देश्यः जनजातीय संस्कृति का संरक्षण करना, स्वदेशी ज्ञान को मान्यता दिलाना और जनजातीय परंपराओं व प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मयूरभंज, मलकानगिरी, क्योंझर, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगडा, गजपति, कंधमाल और सुंदरगढ़ जिले में विशेष विकास परिषदों का पुनर्गठन किया गया है।