महाकाल लोक परियोजना

11 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक में ‘महाकाल लोक परियोजना’ का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित किया।

उद्देश्यः हमारी विरासत संरचनाओं के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर विशेष जोर देना तथा इस पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण, विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके यहां मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को समृद्ध करने में मदद करेगा।
  • इस परियोजना के विकास की योजना दो चरणों में बनाई गई है। इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा।