अभियान/सम्मेलन/आयोजन

आधार हैकाथॉन 2021

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा 28 से 31 अक्टूबर, 2021 तक युवा नवोन्मेषकों पर लक्षित ‘आधार हैकथॉन 2021’ नामक एक हैकथॉन की मेजबानी की गई।

  • हैकाथॉन भारत के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए थी। टीम के हिस्से के रूप में अधिकतम 5 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
  • आधार हैकाथॉन 2021 दो विषयों पर आधारित है। पहला विषय ‘नामांकन और अपडेट’ (Enrolment and Update) से संबंधित है, जो अनिवार्य रूप से निवासियों द्वारा अपना पता अपडेट करते समय सामना की जाने वाली कुछ वास्तविक चुनौतियों को कवर करता है।
  • हैकथॉन का दूसरा विषय यूआईडीएआई द्वारा पेश किए गए ‘पहचान और प्रमाणीकरण’ समाधान से संबंधित है। इस विषय के तहत, UIDAI आधार संख्या या किसी भी जनसांख्यिकीय जानकारी को साझा किए बिना पहचान साबित करने के लिए अभिनव समाधान को कवर करता है।

फ्यूचर टेक 2021

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय में राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी - ‘फ्यूचर टेक 2021’ के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।

  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा ‘फ्यूचर टेक 2021’ का आयोजन 19 से 27 अक्टूबर, 2021 तक किया गया।
  • यह कार्यक्रम एक केंद्रित विषय ‘भविष्य के निर्माण के लिए प्रमुख वाहक तकनीक, हम सब भरोसा कर सकते हैं’ के साथ 5 मुख्य विषयों: रणनीति, विकास, लचीलापन, समावेशिता, विश्वास पर आधारित था।
  • इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उद्यमियों, उद्योग जगत की हस्तियों और सरकारी अधिकारियों के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग पर चर्चा की गई।

‘आजादी@75- नया शहरी भारतः शहरी परिदृश्य में बदलाव’ सम्मेलन- सह-एक्सपो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर, 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में ‘आजादी@75 - नया शहरी भारतः शहरी परिदृश्य में बदलाव’ सम्मेलन-सह-एक्सपो का उद्घाटन किया।

  • इस सम्मेलन-सह-एक्सपो का आयोजन ‘आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय’ द्वारा 5 से 7 अक्टूबर, 2021 तक किया गया।
  • इस एक्सपो का विषय (Theme) ‘शहरी परिदृश्य में बदलाव’ (transforming urban landscape) था और यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों पर आधारित था।