नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-1 रॉकेट

हाल ही में नासा ने फ्रलोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अपना ‘आर्टेमिस-1 मिशन’ लॉन्च किया है। यह लॉन्च नासा के 21वीं सदी के चंद्रमा-अन्वेषण कार्यक्रम की पहली उड़ान है।

उद्देश्य- चंद्रमा, उसकी उत्पत्ति का अध्ययन करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अपोलो कार्यक्रम की समाप्ति के बाद से 50 वर्षों में पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अमेरिकी मिशन के रूप में आर्टेमिस-1 का प्रक्षेपण किया गया है।
  • आर्टेमिस-1 के साथ नासा का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर नई तकनीकों, व्यावसायिक दृष्टिकोणों और क्षमताओं को प्रदर्शित करना है, जो मंगल सहित अन्य ग्रहों पर भविष्य की खोज हेतु आवश्यक है।
  • इस रॉकेट के वापस लैंडिंग सैन डिएगो के आसपास प्रशांत महासागर में होगी, इसके लौटते समय ओरियन की गति 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।