बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-3 का सफ़ल परिक्षण

23 नवंबर, 2022 को भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-3 का सफल प्रशिक्षण लांच किया।

  • यह सफल परीक्षण सामरिक बल कमांड के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लंच के अंतर्गत किया गया।
  • अग्नि-3 मिसाइल परमाणु क्षमता युत्तफ़ स्वदेशी मिसाइल है। यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूरी तक प्रहार करने की ताकत रखती है।
  • इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह 1 सेकंड में 5 किलोमीटर की दूरी तय करने की क्षमता रखती है। 50 टन वजन वाली यह मिसाइल 2 चरणों वाला इंजन से लैस है, जो ठोस ईंधन से चलता है।

GK फ़ैक्ट

  • मिसाइलों की अग्निश्रृंखला में अब अग्नि-1 (700 किमी), अग्नि-2 (2,000 किमी), अग्नि-3 (3,000 किमी), अग्नि-4 (4,000 किमी) और 5,000 किमी की सबसे लंबी मारक क्षमता वाली अग्नि-5 शामिल है।