यूनेस्कोः नये जैवमंडल रिजर्व

जुलाई, 2018 के मध्य इंडोनेशिया के पलेमबैंग (Palembang) शहर में आयोजित यूनेस्को (UNESCO) के ‘मैन एंड बायोस्फीयर’ कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय परिषद की बैठक में ‘वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व’ (World Network of Biosphere Reserve) में 24 नये स्थलों को जोड़ा गया।

  • जैवमण्डल रिजर्व (Biosphere Reserve) ऐसे स्थल होते हैं जहां प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रयोग द्वारा जैव-विविधता संरक्षण और मानवीय गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है।

कंचनजंघा

सिक्किम में स्थित यह बायोस्फीयर रिजर्व पश्चिम में नेपाल तथा उत्तर पश्चिम में तिब्बत (चीन) की सीमा से सटा हुआ है। यह विश्व के सबसे ऊंचे पारितंत्रों में से एक है। यह 1220 मीटर से 8586 मी- तक फैला है। यह विश्व के 34 जैव विविधता हॉटस्पॉट में से एक है यहां प्राकृतिक वनों के अलावा उच्च प्रजाति विविधता पाई जाती है।

मैन एंड बायोस्फीयर कार्यक्रम

  • यूनेस्को के MAB कार्यक्रम की शुरुआत 1971 में हुई थी।
  • MAB एक अंतरसरकारी (Intergovernmental) वैज्ञानिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य मानव और पर्यावरण संबंधों में सुधार के लिये वैज्ञानिक आधार स्थापित करना है। MAB परिषद में 34 सदस्य देश हैं।
  • WNBR, MAB कार्यक्रम के अधीन नेटवर्क है। वर्तमान में WNBR में 122 देशों के 686 स्थल शामिल है। WNBR का उद्देश्य नेटवर्क के अंदर सूचना व अनुभव का आदान-प्रदान तथा कर्मचारियों की सुविधा प्रदान करना है।

चयन मानदण्ड

  • बायोस्फीयर रिजर्व प्रभावी रूप से संरक्षित और आंतरिक क्षेत्र (Core Area) में न्यूनतम व्यवधान होना चाहिए। इसके अलावा अनुसंधान और प्रबंधन के लिए अतिरिक्त भूमि तथा उपयुक्त जल होना चाहिए।
  • क्षेत्र में दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियां, मृदा विविधता क्षेत्र तथा सूक्ष्म जलवायु संबंधी परिस्थितियां होनी चाहिए।
  • दो बायोस्फीयर रिजर्वों, 1. थुरिंगियान फॉरेस्ट बायोस्फीयर रिजर्व (Thuringian Forest Biosphere Reserve)-जर्मनी तथा 2. टिकिनो, वाल ग्रांडे वर्बनो बायोस्फीयर रिजर्व (Ticino, Val grande Verbano Biosphere Reserve)-इटली को विस्तारित किया गया।

नए जैवमण्डलों की सूची

क्र.

जैवमण्डल

देश

1.

अरली (Arly)

बुरकिनाफासो

2.

माउंट हुआंगशान (Mount Huangshan)

चीन

3.

माउंट कुमगांग (Mount Kumgang)

उत्तर कोरिया

4.

चोको एंडिनो डी पिचिंचा (Choco Andino de Pichincha)

इक्वाडोर

5.

कंचनजंघा (Khangchandzonga)

भारत

6.

बेरबाक - सेम बिलांग (Berbak - Sembilang)

इण्डोनेशिया

7.

बेटुंग केरिहुन दनाउ सेंटारम कायुआस हुलु (Betung Kerihun Danau Sentarum Kapuas Hulu)

इण्डोनेशिया

8.

रिजनी - लोम्बोक (Rinjani - Lombok)

इण्डोनेशिया

9.

कोपेटडाग (Kopet - dag)

ईरान

10.

मोंट पेगलिया (Mont Peglia)

इटली

11.

वाल कैमोनिका - ऑल्टो सेबिनो (Val Camonica - Alto Sebino)

इटली

12.

सिमनाम पेसोटसे - नोसी वे एंड्रोका (Tsimana Pesotse - Nosy Ve Androka)

मेडागास्कर

13.

लोअर प्रुट (Lower Prut)

मोल्दोवा

14.

किरिम्बस (Quirimbas)

मोजाम्बिक

15.

माशेगन (Maasheggen)

नीदरलैंड

16.

चार्यन बायोस्फीर रिजर्व (Charyn Biosphere Reserve)

कजाखस्तान गणराज्य

17.

झोंगर बायोस्फीयर रिजर्व (Zhongar Biosphere Reserve)

कजाखस्तान गणराज्य

18.

संचियोन बायोस्फीयर रिजर्व (Suncheon Bioshpere Reserve)

दक्षिण कोरिया

19.

माउंटेनस यूराल (Mountainous Urals)

रूस

20.

द मूरा नदी (The Mura River)

स्लोवीनिया

21.

मारिको (Marico)

दक्षिण अफ्रीका

22.

पोंगा (Ponga)

स्पेन

23.

वडी वुरायाह (Wadi Wurayah)

स्पेन

24.

गोम्बे मसितो उगला (Gombe Masito Ugalla)

तंजानिया