सुगम्य भारत अभियान

इसे 2015 में दिव्यांग व्यक्तियों को सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था।

  • इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में भागीदारी करने के लिए समान अवसर एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को दिव्यांग व्यक्तियों के अनुकूल बनाएं।
  • सुगम्य भारत अभियान सुगम्य भौतिक वातावरण, परिवहन, सूचना एवं संचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है।

कुछ मुद्दे और सुझाव

1.सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशिष्ट लक्ष्य नहीं है, जबकि दोनों क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याएं हैं। अतः शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशिष्ट (सामान्यकृत) लक्ष्य एवं निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

2.यह केवल मौजूदा राज्य बुनियादी ढांचे, यानी इमारतों और परिवहन को लक्षित करता है। निजी अवसंरचना को भी इसके दायरे में लाना होगा, क्योंकि अवसंरचना का अधिकांश हिस्सा निजी है।

  • नवीनतम अनुमानों (2018) के अनुसार, 937 राज्य भवनों, 231 राज्य सरकार की वेबसाइटों को दिव्यांग अनुकूल बनाया गया है।