फ्रेंच ओपन 2022

फ्रेंच ओपन 2022 को फ्रांस के पेरिस में स्टेड रोलैंड गैरोस में आयोजित किया गया था। फ्रेंच ओपन आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है।

महत्वपूर्ण तथ्यः स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने नार्वे कैस्पर रूड (Casper Ruud) को पराजित करके पुरुष एकल स्पर्धा को जीत लिया है। राफेल नडाल का यह 14वां फ्रेंच ओपन खिताब था।

  • पोलैंड की इगा स्विएतेक (Iga Świątek) ने अमेरिका की कोको गौफ (Coco Gauff ) को पराजित करके महिला एकल स्पर्धा को जीत लिया है।
  • पुरुष युगल का खिताब मार्सेलो एरेवालो (अल सल्वाडोर), जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड) ने इवान डोडिग (क्रोएशियाई), ऑस्टिन क्रेजिसेक (अमेरिका) को पराजित करके जीता है।
  • महिला युगल का खिताब कैरोलीन गार्सिया (फ्रेंच), क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रेंच) ने जेसिका पेगुला (अमेरिका), कोको गौफ (अमेरिका) को पराजित करके जीता है।