नीरज चोपड़ा

18 जून, 2022 को फिनलैंड के कुओर्टेन खेलों (Kuortane Games in Finland) में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ग्रेनाडा (Grenada) के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) को हराकर भाला फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता।

महत्वपूर्ण तथ्यः त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago's) के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट (Keshorn Walcott) 86.64 मीटर के पहले दौर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे।

  • नीरज चोपड़ा ओपनिंग थ्रो 86.69 मीटर का था। चोपड़ा का दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल था और उन्होंने केवल तीन थ्रो किए। चोपड़ा ने सिंगल लीगल थ्रो के साथ प्रतियोगिता जीती।
  • भारत के संदीप चौधरी 60.35 मीटर के थ्रो के साथ स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर रहे।

चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021

4 से 13 जून 2022 तक चले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा ने 137 पदक के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2021 का खिताब जीता लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः हरियाणा ने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ कुल 137 पदक जीते है। हरियाणा ने 2020 के चैंपियन महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा है।

  • महाराष्ट्र 45 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक जीतकर 125 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • कर्नाटक 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य के साथ 67 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के बारे में: यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण था। भारत के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसमें भाग लिया था और इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी।

  • हरियाणा ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। हरियाणा ने 2018 में यह खिताब जीता था। इस संस्करण में सबसे अधिक एथलीट हरियाणा से थे, उसके बाद महाराष्ट्र के थे।