मिताली राज

8 जून, 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। इससे पहले सितंबर 2019 में, इन्होने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

महत्वपूर्ण तथ्यः मिताली राज ने 1999 में मिल्टन कीन्स में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से शुरुआत की थी, तब इनकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी।

  • इन्हें भारत सरकार द्वारा 2003 में अर्जुन पुरस्कार, 2015 में पप्र श्री और 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • ये मार्च 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारुपों में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर और विश्व की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं थी।
  • वह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
  • वह एकदिवसीय मैचों में 7 बार लगातार अर्द्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
  • वह टी20 वर्ल्ड कप में 2000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।
  • इनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे करने वाली पहली महिला होने का भी रिकॉर्ड है।