आईडब्ल्यूएफ (IWF) युवा विश्व चैंपियनशिप

13 जून, 2022 को भारतीय भारोत्तोलक (weightlifters) सनापति गुरुनायडू ने मैक्सिको के लियोन में आयोजित आईडब्ल्यूएफ युवा विश्व चैंपियनशिप (IWF Youth World Championships) में पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

महत्वपूर्ण तथ्यः सनापति गुरुनायडू ने पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 230 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

  • पुरुषों की 49 किलोग्राम स्पर्धा में विजय प्रजापति ने कुल 175 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता।
  • आकांक्षा किशोर व्यावरे ने महिलाओं के 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।