सुनील छेत्री

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान, सुनील छेत्री ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) एशियाई कप 2023 क्वालीफायर के दौरान हांगकांग के खिलाफ अपना 84 वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः इसी गोल के साथ रियल मैड्रिड और हंगरी के फुटबॉल लीजेंड फेरेंक पुस्कस (Ferenc Puskás) के रिकॉर्ड की बराबरी की।

  • सुनील छेत्री ने 129 मैचों में 84 गोल किए हैं जबकि फेरेंक पुस्कस ने 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 84 गोल किए थे।
  • इससे पहले अक्टूबर 2021 में छेत्री ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था।
  • पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 117 गोल और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के 86 गोल के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह एशिया और भारत के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।